Skip to main content

Posts

Showing posts with the label My Star

Tum Kaun Ho Main Jaan Gaya Hoon

तुम कौन हो मैं जान गया हूँ   तुम कौन हो मैं मान गया हूँ   अनगिनत सितारों में तुमको मैं पहचान गया हूँ   चमक तुम्हारी अलग ही है  पलक से न अब ओझल हो तुम   फलक पे तुम बनी रहो   एक धीमी रोशनी तुम मेरे जीवन में बनी रहो  बादलों से झांक लो तुम पर्वतों से ढांक लो तुम   बस जब मैं देखूं तुम दिख जाओ   हसरथ में मेरी तुम यूँही सजी रहो   तुम कौन हो मैं जान गया हूँ   तुम कौन हो मैं मान गया हूँ